गोपालगंज: जिले के थावे प्रखंड के इंदरवा पंचायत के एबादुलाह इंदरवा मस्जिद के पास मुख्य सड़क पर गन्दे पानी का जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने बिरोध प्रदर्शन किया।स्थानीय पूर्व मुखिया शेर आलम के समझाने पर बिरोध प्रदर्शन खत्म हुआ।बताया जाता है, की थावे से होकर इंदरवा पंचायत में जाने वाली मुख्य सड़क पर मस्जिद के पास आधे किलोमीटर तक गन्दे पानी का जलजमाव से आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का कहना है,की मस्जिद में हर शुक्रवार यानी जुमे का नमाज अदा करने के लिए गन्दे पानी से होकर मस्जिद में जाना पड़ता है।
नाले नही होने से बारिश की पानी सड़क पर ही लग जाता है।ग्रामीणों का आरोप है की सड़क के किनारे गैर मजरूवा जमीन है।जिसपर नाले बनाने के लिए कई बार आवेदन दिया गया। लेकिन कोई करवाई नही की गई।प्रदर्शन करने वालों में शेर आलम,रियाजुल हक,शमशाद अली,अरशद अली,इरशाद अली,महमद नदीम,महमदऔकास,अफरोज आलम, नन्हे और छोटे सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…