गोपालगंज: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटी की मौत

गोपालगंज: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के माधोमठ के पास एक बाइक पर सवार चार लोग हादसे के शिकार हो गए। वहीं, इसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। इनमें एक की नाजुक स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। वहीं, एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे में UP के कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी गांव निवासी नीतीश राय की पत्नी सुषमा देवी और उसकी चार वर्षीय पुत्री वंशिका राज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का भाई रोहित राय और उसकी मामी जख़्मी हो गई। मामी नीतू की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सुषमा अपने चार वर्षीय पुत्री के साथ गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली गांव में अपने बहन गुड़िया की शादी में शामिल होने आई थी।

10 फरवरी को हुई शादी के बाद अपने भाई रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर थावे दुर्गा मंदिर दर्शन करने जा रही थी। जैसे ही वह कुचायकोट थाना क्षेत्र के माधो मठ के पास पहुंचे कि पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही बाइक सवार चार लोग सड़क पर ही गिर गए, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने चारों को रौंद दिया और मौके से फरार हो गई। मौके पर ही सुषमा और उसकी पुत्री वंशिका ने दम तोड़ दिया। जबकि, उसकी मामी नीतू और उसका भाई जख़्मी हो गया।लोगों की मदद से दोनों जख्मियों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024