गोपालगंज: जिले के बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में नल-जल योजना की पानी गिरने के विवाद में वार्ड सदस्य की जमकर पिटाई की गयी। बचाने आए तीन अन्य लोगों को भी घायल कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवापुर पंचायत में नल-जल योजना के तहत पानी का टंकी लगा है। आरोप है कि टंकी में पानी भरने को लेकर पूर्व वार्ड सदस्य गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य राजू उपाध्याय की पिटाई कर दी गयी।
बचाने पहुंचे वार्ड सदस्य के पिता प्रदीप उपाध्याय और उनके रिश्तेदारों के साथ भी मारपीट की गयी। गंभीर रूप से घायल वार्ड सदस्य और उनके रिश्तेदारों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया, उसके बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं बरौली पुलिस ने इस मामले में घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज का कार्रवाई किये जाने की बात कही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…