गोपालगंज: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान दो भाइयों को चाकू से गोद कर घायल कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.बताया जाता है कि बालेसरा गांव के बिट्टू दुबे अपने मकान पर काम करा रहे थे. इसी दौरान पूर्व की विवाद को लेकर पड़ोसी पहुंचे और गाली गलौज करने लगे .
जब गाली गलौज का विरोध किया गया तो दूसरे पक्ष के लोग आग बबूला हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए तथा मारपीट के दौरान ही बिट्टू दुबे और गुड्डू दुबे पर हमला कर दिया गया. वहीं बीच-बचाव करने आई लिलावती देवी को भी जख्मी कर दिया गया. मारपीट तथा शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो देखा कि तीनों लोग घायल पड़े हुए हैं . इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर कर दिया गया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हो सकी थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…