Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- दो पिस्तौल व कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली में विधानसभा चुनाव को लेकर बनाए गए चेकपोस्ट पर पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को दो पिस्तौल तथा दो जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र के जगतौली में चेकपोस्ट बनाया गया है। रविवार को थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, एसआइ अमरेंद्र कुमार, विनीत विनायक, मुकेश कुमार अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ चेकपोस्ट से गुजरने वाले लोगों की जांच पड़ताल कर रहे थे।

इसी दौरान चेकपोस्ट से गुजर रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास दो पिस्तौल तथा दो जिदा कारतूस मिला। पुलिस ने पिस्तौल, कारतूस सहित बाइक को जब्त करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित भोरे थाना क्षेत्र के घोठा गांव निवासी हरेंद्र सिंह का पुत्र मंटू सिंह तथा सवनहा गांव निवासी साधु भगत का पुत्र ज्योतिष कुमार हैं। दोनों के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पुलिस भोरे थाना लेकर आयी, जहां उनसे पूछताछ की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026