Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- जमीनी विवाद में दो पक्षो में चली गोली, दस लोग घायल

गोली लगने से एक महिला सहित दो लोगों बुरी तरह जख्मी

गोपालगंज: जिले के थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में जमीनी विवाद में हुई दो पक्षों में मारपीट, जमकर ईट पत्थर बाजी तथा गोली लगने से एक महिला सहित दस लोग घायल हो गए। बताया जाता है की रामचंद्र पुर गांव के प्रदीप सिंह अपने दल बल के साथ रविवार को अपने जमीन पर पहुंचकर रखे गए, चार झोपड़ी को हटाने लगे।इसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थर बाजी व तीस से चालीस राउंड फायरिंग किया गया। गोली फायर के दौरान एक महिला आशा देवी को कमर में लग गई।तथा संजीत राम के पैर में लगने से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।तथा उसके बाद दोनो तरफ से चले लाठी डंडे व जमकर पत्थर बाजी में दबंगो ने जमीन पर रखा गया।मनोज राम,अलगू राम,सूरत राम व गरीब राम झोपड़ी में आग लगा दिया गया।आग लगने से चार झोपड़ी जलकर राख हो गई।

इसमें रखे गए,कपड़ा,धान खटिया, सहित अन्य समान भी बुरी तरह जल गया।हालाकि जमीन प्रदीप सिंह का बताया जा रहा है।जो रामचंद्र पुर निवासी बताए जा रहे।जिसपर दीपावली के दो दिन पहले चार झोपड़ी इनलोगो द्वारा रखा गया था।जिसको लेकर कई बार पंचायत भी किया गया।लेकिन दोनों पक्षो में सुलह नही हो पाया।जिसके चलते मारपीट हुआ।मारपीट की घटना की सूचना मिलने पर सीओ गगेश झा व थाने के एसआई शेलेन्द्र कुमार पप्पू घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज चल रहा है।

वही घटना की सूचना पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल एसडीपीओ नरेश पासवान,सदर इस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार,थावे थानाध्यक्ष विशाल आंनद घटना स्थल पर पहुंचकर दो घण्टों तक मामले की जांच पड़ताल की तथा झोपड़ी में लगी आग को फायर बिग्रेड मंगाकर अपने सामने आग को बुझावा।वही जांच पड़ताल के दौरान जमीन पर दो गोली खोखा भी पुलिस ने बरामद किया।पीड़ितों के परिजनों से पूछताछ में एसडीओ व एसडीओपी के समक्ष बयान दिया कि चितु सिंह,प्रदीप सिंह, प्रकाश सिंह, गांधी कुमार, विशाल उपाध्यक्ष, अमर सिंह, रमेश्वर सिंह,सहित बीस से पंचीस लोग आए।और हमलोगों पर हमला कर पिस्टल से तीस चालीस राउंड फायरिंग की। कराई।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।तथा गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026