Gopalganj News in Hindi

कपडा व्यवसायी संजीत गुप्ता हत्याकांड में पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, हाईवे जाम

गोपालगंज: जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के कपडा व्यवसायी संजीत गुप्ता के हत्याकांड के 6 दिनों के बाद भी जहा पुलिस हत्या का मामला सुलझा नहीं सकी है। वही इस हत्याकांड के बाद बैकुंठपुर में सैकड़ो की संख्या में व्यवसायी ने जमकर प्रदर्शन किया और बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली बाजार को सुबह से बंद कर दिया है। प्रदर्शनकारी बैकुंठपुर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े है। दरअसल बीते 16 नवम्बर को बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली के रेडीमेड कपडा व्यवसायी संजीत गुप्ता की हत्या कर उनके शव को प्रखंड मुख्यालय के समीप नाले में फेक दिया गया था। वे अपना दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे। तभी वे शाम साढ़े सात बजे के बाद अचानक लापता हो गए थे। रातभर परिजनो ने उनकी खोजबीन शुरू की और सुबह इसकी जानकारी एसपी और बैकुंठपुर पुलिस को दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था। लेकिन अगले दिन यानी 18 नवम्बर उनका शव बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में प्रखंड मुख्यालय के सामने निर्माणाधीन नाले में व्यवसायी संजीत गुप्ता का शव बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम बुलाकर भी मामले की जाँच शुरू कर दी है। लेकिन इस हत्याकांड में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार को सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में लोग सडक पर उतर गए है और गोपालगंज से बैकुंठपुर राजापट्टी होते हुए छपरा पटना जाने वाले मुख्या एसएच-100 को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़े हुए है।

प्रदर्शनकारी बैकुंठपुर थानाध्यक्ष को हटाने और मौके पर डीएम एसपी को बुलाने की मांग कर रहे है। व्यवसायियो के इस हंगामा और प्रदर्शन से आज दिनभर बैकुंठपुर में अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं पुलिस के 48 घंटे के अंदर आरोपोयो की गिरफ़्तारी के आश्वासन पर व्यवसायियों ने 7 घंटे के आंदोलन को खत्म किया जिसके बाद स्टेट हाइवे पर परिचालन शुरू हुआ। व्यवसायियों ने पुलिस को चेताया है की अगर तय समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब सभी व्यवसाई फिर से 24 नवंबर को आंदोलन करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026