Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- शराब तस्करी मामले में दो को दस-दस वर्ष का कारावास

गोपालगंज: शराब तस्करी के करीब एक साल पुराने मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश लवकुश कुमार के न्यायालय ने दो आरोपित को दोषी करार देते हुए उन्हें दस-दस साल के सश्रम कारावास तथा पांच-पांच लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की रकम अदा नहीं करने की स्थिति में दोनों आरोपित को एक-एक साल के साधारण कारावास की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जानकारी के अनुसार गत वर्ष 5 सितंबर को मुख्य पथ छोड़कर गोपालपुर थाने के मिश्राइन गांव की तरफ से होकर ट्रैक्टर ट्राली से शराब ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर गोपालपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मिश्राइन तिरमुहानी के पास पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राली को रुकने को कहा। ट्रैक्टर व ट्रॉली पर सवार दो लोग पुलिस को देख कर भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया।

बाद में जांच करने पर ट्रैक्टर से 112 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस बीच थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने ट्रैक्टर सवार हरियाणा के हिसार जिले के हासी गांव के शिव कुमार और समस्तीपुर के खानपुर थाने के बुजुर्गद्वार गांव के लालबाबू कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धारा 30( ए) और 41(ए)के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपित को जेल भेज दिया।

इस आपराधिक मामले में आरोप पत्र समर्पित किए जाने के बाद इसकी सुनवाई द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्याधधीश सह विशेष न्यायालय में चल रही थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपित को दोषी करार दते हुए उन्हें दस-दस साल के सश्रम कारावास और पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। इस मामले में सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक उत्पाद रवि भूषण श्रीवास्तव ने न्यायालय में अंतिम बहस किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024