Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी पर किया हमला

गोपालगंज: मीरगंज एनएच 531पर एक व्यवसायी पर दिनदहाड़े हथियार व चाकू से अपराधियों ने  हमला कर दिया।बताया जाता है,की गोपालगंज अरार मोड़ से शुक्रवार को महिलाओं की मनिहारी समान अपने बाइक पर लादकर सीवान लेकर जा रहे व्यव्सायी पर गोपालगंज मीरगंज एनएच531पर उच्चका गांव थाने के वृंदावन सदासी राय गांव के सामने थावे के तरफ से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पीछा करते हुए हथियार व चाकू से हमला कर सड़क के नीचे गिरा दिया। उसके पास एक बैग को चाकू से फाड़ कर लूटने का प्रयास कर रहे थे।कि उसी समय हथुआ एसडीओ रमन कुमार मौके पर पहुंचकर अपने गार्डों के साथ अपराधियों को पीछा किया।

लेकिन बाइक पर सवार होकर चारों अपराधी चनावे गांव के तरफ भाग गए।घटना की सूचना एसडीओ ने हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार सिंह,को दी।घटना की सूचना मिलते ही, एसडीपीओ ,थावे थानाध्यक्ष विशाल आंनद, द्वारिका राम सहित अपने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की गहन जांच पड़ताल की। घायल ब्यक्ति पश्चमी बंगाल के लोदानग थाने के कपास डांग गांव के शेख अब्दुल बताया जाता है,जो अपने साथियों के साथ सीवान के सुता मिल के पास किराए के मकान में रहता है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ ने चनावे,लछवार, गवन्दरी व धतिवाना गांव में छापेमारी की।गोपालगंज मीरगंज एनएच531पर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कई घंटे तक खंगाला।एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर अपराधियों को लेकेशन पर गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026