गोपालगंज: ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने आए दर्शनार्थियों की चोरी की गई मोबाइल के साथ दो महिला चोरो को गिरफ्तार कर लिया गया।बताया जाता है की माझा थाने के कोइनी गांव के सुबोध कुमार सिंह अपने पूरे परिवार के साथ थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने आए थे।जहां पर मंदिर परिसर में पूजा करने के दौरान उनके पॉकेट से मोबाइल की चोरी कर ली गई।हल्ला करने पर मंदिर परिसर में तैनात चौकीदार ने भाग रही दो महिलाओं को पकड़ लिया।दोनों महिलाओं की तलाशी लेने के दौरान दोनों के पास से एक एक मोबाइल बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष विशाल आंनद ने बताया कि गिरफ्तार महिला चोर छपरा जिला के मशरख थाने के लखनपुर गांव के सुशीला देवी,जबकि दूसरी सीवान जिला के हुसेनगंज गांव के समीमा खातून बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने बताया कि हमलोगो का नेटवर्क छपरा, सीवान व गोपालगंज जिला में सक्रिय हैं।तथा थावे दुर्गा मंदिर के पास भी अपने गिरोह के सदस्यों को मदद देने की बात काबुल की है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। दोनों चोर महिला पर प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…