परवेज अख्तर/सिवान : बड़हरिया पुलिस सप्ताह दिवस पर बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर की देखरेख में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में गांधी- मजहरूल फुटबॉल टूर्नामेंट महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था। मैच सद्भावना महिला टीम सिवान बनाम हुसैनगंज मदर टेरेसा टीम के बीच खेला गया। इस दौरान मदर टेरेसा की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। पहले हाफ में ही मदर टेरेसा की टीम ने दो गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। वहीं सिवान की टीम काफी प्रयास के बावजूद भी कोई गोल नहीं कर सकी। इस दौरान दोनों टीम का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। इस मौके पर मैच के मुख्य अतिथि डीएसपी जितेंद्र पांडेय और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सीओ गौरव कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एसआइ राजकुमार कश्यप, दारोगा राजेश कुमार, एसआइ शैलेंद्र राय, एसआइ शैलेश कुमार, एसआइ अमित कुमार वर्मा, एसआइ मोहम्मद फारुक अंसारी, एसआइ सैयद हसन समेत रिंकू तिवारी, अजय यादव, प्रो. महमूद हसन अंसारी, नागेंद्र सिंह, शमीम अहमद, बच्चा सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…