गोपालगंज: जिले में कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहां बाजार में अपराधियों ने बालू-गिट्टी व्यवसाई राजेन्द्र सिंह के 35 वर्षीय भाई व तीर्थराम सिंह के बेटे दिलीप सिंह को गोलियों से भून डाला। जिसमें घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मृत दिलीप उत्क्रमित मध्य विद्यालय भृंगीचक में प्रखंड शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। आनन-फानन में परिजनों ने दिलीप को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन शुरु कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार आप अपराधी सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे दुकान पर सामान खरीदने के लिए पहुंचे। दिलीप से कुछ बातें करने के बाद पिस्टल सटाकर दो गोली सीने में दाग दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले बहुत ही आसानी से सभी अपराधी फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…