गोपालगंज: विजयीपुर थाना क्षेत्र से एक ताजा मामला प्रकाश में आया है, जहां गांव वालों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी, धुनाई करने के बाद ग्रामीणों ने युवक को देर रात पुलिस के हवाले कर दिया। वही ग्रामीणों के मारपीट में जख्मी युवक को विजयीपुर पुलिस ने सुबह इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण सहित परिजन दर्जनों की संख्या में विजयीपुर थाने पहुंच गए, और पुलिस के खिलाफ की गई कार्रवाई से नाराज परिजनों ने कुछ पल के लिए थाने का घेराव किया।
लेकिन वहीं घेराव की खबर मिलने के बाद थाना अध्यक्ष मनोज कुमार आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों को समझा कर गुस्सा शांत कराया, उसके बाद परिजन सहित ग्रामीण पुनः थाने से वापस अपने घर लौट गए।बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के नवका टोला गांव निवासी सुदामा राजभर का पुत्र अखोद गांव के ही बगल कवलाचक गांव देर संध्या गया हुआ था, विजयीपुर पुलिस के मुताबिक जहां ग्रामीणों ने उचक्का जान कर युवक की धुनाई कर दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…