गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में ट्रैक्टर में रोटर मशीन लगाकर खेत की जुताई करा रहा एक युवक रोटर मशीन की चपेट में आ गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल युवक को परिजनों ने भोरे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंच गए। युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार भोरे के कल्याणपुर गांव निवासी 14 वर्षीय साहिल राजा बुधवार को रोटर मशीन से अपने खेत की जुताई करा रहा था।
इस काम के लिए वह भाड़ा पर ट्रैक्टर के साथ रोटर मंगवाया था। खेत की अच्छी जुताई के लिए वह ट्रैक्टर चालक को साथ-साथ निर्देश दे रहा था। इसी दौरान वह किसी तरह रोटर की चपेट में आ गया । इससे साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान साहिल राजा की मौत हो गई। उसकी मौत होने की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…