गोपालगंज: कोविड टीकाकरण के प्रथम खुराक बाद लाभार्थियों को दिया जायेगा वैक्सीनेशन कार्ड

  • दोनों डोज लेने के बाद लाभार्थी देंगे घोषणा पत्र
  • कोरोना से बचाव के लिए मजबूत हथियार है टीका
  • प्रथम डोज लेने के बाद दूसरा डोज लेना अनिवार्य

गोपालगंज: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिलेवासियों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान को गति देने व आसान बनाने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिये जा रहे है। अब लाभार्थियों को कोविड टीका लेने के बाद टीकाकरण कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। प्रथम डोज लेने के बाद टीकाकरण कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें नाम, पता, वैक्सीन का नाम, वैक्सीन लेने की तिथि तथा सेकेंड डोज लेने की तिथि लिखा रहेगा। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण भारत सरकार के निदेशानुसार राज्य में 16 जवनरी से किया जा रहा है, जिसके तहत लाभार्थी को एक ही निर्माता द्वारा निर्मित वैक्सिन से टीके की दोनों खुराक दिया जाना। प्रथम खुराक से आच्छादित लाभार्थियों को टीकाकरण प्रमाण पत्र देने का निर्देश् दिया गया है।

दूसरा डोज लेने के बाद देना होगा घोषणा पत्र

कोविड टीका के द्वितीय खुराक लेने के लिए आने वाले लाभार्थियों से घोषणा प्रपत्र में भरवाकर सत्यापनकर्ता द्वारा प्राप्त कर खुराक दिया जाए तथा भरे हुए घोषणा पत्र का संधारण संबंधित संस्थान / मुख्यालय में किया जाए। टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से टीका एक्सप्रेस का संचालन गांव व शहरी क्षेत्र में किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लाभुकों का टीकाकरण किया जा सके। घोषणा पत्र में लाभार्थियों को लिखना होगा- मैं कोविड टीका के प्रथम डोज में कोविशील्ड या कोवैक्सीन का टीका लिया तथा आज दिनांक को कोविशील्ड या कोवैक्सीन टीका का दूसरा डोज लिया। इस घोषण पत्र में लाभार्थियों का हस्ताक्षर भी रहेगा।

संक्रमण से बचने के लिए दोनों डोज जरूरी

कोविड का टीका दो डोज लेना जरूरी है। जब तक कोई भी लाभार्थी टीके का दोनों डोज नहीं ले लेता, तब तक वह संक्रमण की संभावना से बच नहीं सकता। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए टीके की दोनों डोज आवश्यक है। संक्रमण से कोरोना से बचाव के लिए सभी वर्ग के लोगों को टीका लेना बहुत ज्यादा जरूरी है। जिलेवासियों को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए वैश्विक महामारी से लड़ने की आवश्यकता है।

टीकाकरण के प्रति किया जा रहा है जागरूक

विभिन्न माध्यमों के द्वारा भी सामुदाय के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मस्जिद के इमाम एवं मंदिर के पुजारी द्वारा समुदाय के लोगों को कोरोना से बचाव तथा इससे सुरक्षित रहने के लिए अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दूसरी ओर जिले के युवा भी टीकाकरण को लेकर उत्साहित हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026