गोपालगंज: भाजपा नेता का लुंगी डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के मनोरंजन का केंद्र बन गया है लोग इसे खूब बेबाकी से शेयर कर रहे हैं।इस वीडियो में भाजपा नेता एक बार बाला के साथ लुंगी पहनकर अश्लील डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।जिस भाजपा नेता का डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है उनका नाम राजीव रंजन तिवारी है। वे वर्तमान में विजयीपुर प्रखंड के मुसहरी के मंडल अध्यक्ष हैं। करीब एक मिनट 17 सेकंड के इस विडियो में भाजपा नेता अश्लील लुंगी डांस करते हुए जमकर थिरक रहे हैं। बताया जाता है कि विजयीपुर के छितौनी के बभनौली निवासी अशोक तिवारी के यहां शादी समारोह था।
यहां उनके बेटे रविन्द्र तिवारी का शादी था. इसी शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।यह शादी समारोह बीते 24 नवम्बर 2020 को आयोजित थी।यहां बार बालाओ के डांस का आयोजना चल रहा था। इस डांस को देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए और लुंगी पहनकर डांस करने लगे। जबकि गाने की बात की जाए तो एक पंजाबी सॉन्ग जब जब ना माने टिंकू जिया की सांग पर भाजपा नेता बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करते नजर आ रहे है, बरहाल इस मामले में गोपालगंज जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो कई साल पुराना है। जब वे अपने भाई के शादी समारोह में डांस कर रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…