गोपालगंज: पंचदेवरी में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

गोपालगंज: प्रखंड के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की मांग लेकर ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पर हंगामा किया। बताया जाता है कि शनिवार को सत्येंद्र शाह, सतीश कुमार राय, अनिल राय, मो. सफीक अंसारी, दीनानाथ साह, खुशबूद्दीनन अंसारी, शहीद अंसारी, महेश कुमार, राबड़ी देवी, शबनम बेगम, मजिस्टर गोंड, सुंदरी देवी, रीता देवी, सलीम अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, मधुसूदन सिंह, मीना देवी, दिनेश बैठा सहित कई ग्रामीण अतिक्रमण की शिकात को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे। यहां सीओ के नहीं रहने पर ग्रामीणों ने ग्रामीणों हंगामा शुरू कर दिया।

उसके बाद सहायक लिपिक के समझाने के बाद आवेदन दिया। आवेदन में ग्रामीणों ने शिकायत की है कि गोपालपुर गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा सरकारी जमीन में दीवार निर्माण कर सड़क को अवरुद्ध किया गया है। वहीं पोखरा की जमीन में मकान बना लिया गया है। जिससे नाले का पानी तालाब में नहीं जा पा रहा है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस संबंध में सीओ आदित्य शंकर ने बताया कि गोपालपुर गांव निवासी विश्वनाथ दीक्षित द्वारा लोक शिकायत केंद्र में आवेदन दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024