गोपालगंज में लालू प्रसाद यादव पर क्या बोल गए BJP के मंत्री जनक राम? ‘राम के घर में देर होता है अंधेर नहीं’

गोपालगंजः बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जनक राम ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि गोपालगंज पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का गृह जिला है और यहां के बुजुर्ग कहा करते हैं कि ‘बबूल रोपने वाले को आम के फल की उम्मीद नहीं करनी चाहिए’. ‘राम के घर में देर होता है मगर अंधेर नहीं’. इसलिए जो जैसा किया है वैसा उसको भरना पड़ेगा. जनक राम आचार संहिता के एक मामले में शनिवार को कोर्ट में पेश होने के लिए गोपालगंज पहुंचे थे.

जनक राम ने गठबंधन के नेताओं को सलाह देते हुए कि उन्हें अपने कार्यकर्ताओं को उचित सलाह और उचित मार्गदर्शन देना चाहिए न कि एनडीए के ऊपर अंगुली उठानी चाहिए. जनक राम ने कहा कि जब यह घटना हुई तब महागठबंधन के ही प्रधानमंत्री थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए का नाम लेकर आरजेडी कार्यकर्ता अपने कद को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं.

‘जो जैसा किया है वैसा उसको भरना पड़ेगा’

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री जनक राम ने कहा कि गोपालगंज पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का गृह जिला है. यहां के बुजुर्ग कहा करते हैं कि ‘बबूल रोपने वाले को आम के फल का उम्मीद नहीं करना चाहिए’. मंत्री ने कहा कि राम के घर में देर होता है मगर अंधेर नहीं, इसलिए जो जैसा किया है वैसा उसको भरना पड़ेगा.

लालू प्रसाद यादव के परिजनों द्वारा बीजेपी के इशारे पर राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने के आरोपों पर जनक राम ने कहा कि गठबंधन के नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं उचित सलाह और उचित मार्गदर्शन देना चाहिए न कि एनडीए के ऊपर अंगुली उठानी चाहिए.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024