गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में पति-पत्नी के बीच हुई मामूली बात को लेकर विवाद के बाद पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया. पत्नी की विदाई कराने ससुराल गये एक युवक ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के ब्रह्माइन गांव की है.
इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जाता है कि ब्रह्माइन गांव के रघुवीर साह का पुत्र चंदन साह सोमवार की शाम अपनी पत्नी पूनम देवी के साथ विशंभरपुर थाना क्षेत्र के काला मटिहिनियां गांव में अपने ससुराल गया था. युवक की दो बेटियां रोशनी कुमारी और मुस्कान कुमारी घर पर अपने दादा-दादी के साथ थीं. देर शाम युवक अकेले ही मोटरसाइकिल से घर पहुंचा और दरवाजे पर बाइक छोड़कर घर में चला गया लेकिन घर के लोग किसी भी अनहोनी से अनजान थे.
इसी दौरान युवक के कमरे से चीखने की आवाज आई. युवक की चीखने की आवाज सुनकर घर के बच्चे तथा महिलाएं जब घर में गए तो देखे की युवक के पेट में चाकू लगा हुआ है और वह जमीन पर गिरा हुआ है. युवक लहूलुहान देखकर घरवाले आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. गोरखपुर में एक निजी क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद ससुराल से पत्नी व अन्य लोगों के भी गोरखपुर जाने के बाद परिजनों द्वारा बताई गई है. परिजनों के मुताबिक युवक ससुराल में पत्नी को विदाई कराने गया था, जहां से पत्नी ने आने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उसने यह घातक कदम उठाया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…