गोपालगंज: जिले में एक युवक ने अपनी भाभी से अवैध संबंध बनाए रखने के लिए पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन्हें छिपाने की कोशिश की। मृतका का नाम संजू देवी है वहीं आरोपी पति का नाम विजय गोंड है। मायके वालों की सूचना पर पहुंची, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के काशी समइल गांव की है। जानकारी के मुताबिक, महिला की हत्या किए जाने की खबर मिलने के बाद मायके वालों ने फुलवरिया थाने में फोनकर इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच साक्ष्य के आधार पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी पति समेत अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं ।
जानकारी के मुताबिक, फुलवरिया थाना क्षेत्र की संजू देवी की शादी मीरगंज के काशी समइल गांव के विजय गोंड के साथ हुई थी। मृतका के दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसके पति के उसकी भाभी से अवैध संबंध थे, जिसका संजू विरोध करती थी। पति को अपनी भाभी के बारे में एक शब्द भी सुनना पसंद नहीं था। इस सबके चलते संजू की मारपीट की जाती। इसी से नाराज होकर संजू अपनी मायके चली गई थी।इसके लिए प्लानिंग के तहत 25 फरवरी को संजू मायके से ससुराल आई। उसी रात संजू हैडपंप से पानी लेने गई थी, इसी दौरान पति ने तलवार से काट डाला। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने भाभी के साथ मिलकर शव के टुकड़े-टुकड़े किए और छिपाने की कोशिश की। तब तक मायके वालों को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पूरा आंगन खून से लथपथ था। आरोपी और उसकी भाभी समेत पूरे परिवार वाले घर छोड़कर फरार हो चुके थे। अब पुलिस ने इस मामले में मृतका के मायकेवालों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…