गोरेयाकोठी: बंद मकान से छह लाख की संपत्ति की चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली गांव में चोरों ने एक बंद मकान से कपड़ा, आभूषण समेत करीब छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में गृहस्वामी अरुण साह ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पीड़ित अरुण साह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व वे अपनी पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गए था। घर पर कोई नहीं था। तभी चोरों ने घर में घुसकर करीब छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। जब 23 अक्टूबर की सुबह वे लोग जब घर पहुंचे तो पाया कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ था।

जब घर के अंदर प्रवेश किया तो घर में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। सूटकेस, अलमीरा खुला हुआ था। जांच की तो आभूषण, कपड़ा समेत करीब छह लाख की संपत्ति गायब पाया। गृहस्वामी ने आशंका जताई कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे होंगे। उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वहां पुलिस अधिकारी को भेजकर मामले की जांच कराई गई। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024