परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के अफ़राद मोड़ स्थित पैलीपुत्र स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरु पूजन व गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संघ सदस्य मिथलेश कुमार ने बौद्धिक मार्गदर्शन दिया. कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भारत के स्वयंसेवक अंतिम क्षण तक देशहित के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.
राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना पुनीत कार्य होता है. संघ सदस्यों को राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. संघ के कार्यकर्ताओं को देशभक्ति का पालन पूरी निष्ठा एवं देशप्रेम की भावना से करना प्रथम दायित्व बनता है. मौके पर उपेंद्र तिवारी, रत्नेश कुमार सिंह, उमेश कुमार कुशवाहा, उदय महाराज, प्रमोद शर्मा, ओमप्रकाश आदि दर्जनों स्वयंसेवकों ने गुरु पूजन सह गुरु दक्षिणा किया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…