परवेज अख्तर/सिवान:
ग्रामीण कार्य विभाग भाग -2 महराजगंज में पदस्थापित विभाग के सहायक अभियंता सत्येंद्र नारायण सिंह के अवकाश प्राप्त करने के बाद विभाग के कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विभाग के कार्यपालक अभियंता , सहायक अभियंता व कनीय अभियंताओं तथा कर्मियों द्वारा अंग वस्त्र, शॉल भेंटकर फूलमाला पहना कर , ब्रीफकेस में अन्य सामग्री भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई. विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार सिंह ने कहा कि एसडीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी सराहनीय तरीके से निभाया.
ग्रामीण विभाग के कार्यों को दिशा देने में इनका योगदान सराहनीय था. इस दौरान एसडीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के सहयोग से लंबा समय देखते देखते गुजर गया. उन्होंने सभी कर्मियों से मेहनत लगन से कार्य करने को कहा. मौके पर सहायक अभियंता आनंद कुमार, सहायक अभियंता रामनारायण महतो, कनीय अभियंता मनीष कुमार, सुशील कुमार, अजित कुमार,राम सागर दस, अमरेंद्र कुमार आदि कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…