गुठनी: सोहागरा महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डा. पुनीत राज सिंह सहित कईअन्य हुए सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी प्रखंड के सोहागरा धाम में रविवार को सोहगरा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सासंद कविता सिंह व जदयू नेता सह राष्ट्रीय युवा हिंदु वाहन के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने बाबा हंसनाथ मंदिर में शृंगार पूजन के साथ किया। कार्यक्रम में अभिनेता और गायक नागेंद्र उजाला ने अपनी बेहतरीन देवी वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद और जदयू नेता ने युवा कलाकार नागेंद्र उजाला को बाबा हंसनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से कलारतन सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के निर्देशक मिनहाज सोहाग्रवी, अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, व्यवस्थापक महंत अरविंद गिरि ने सांसद को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया।

युवा चिकित्सक पुनीत राज सिंह को उनकी चिकित्सकीय क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान की गई। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे से निशुल्क चिकित्सा कैंप और दवा वितरण से हुई। कैंप में डा. पुनीत राज सिंह, डा. आरएन शुक्ला, डा. राजीव कुमार वर्मा, डा. मुकुल वर्मा, डा. प्राची सिंह, डा. अर्जुन मद्देशिया आदि शामिल थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह और व्यवस्थापक महंत अरविंद गिरि ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026