सिवान के रघुनाथपुर में सिद्धि विनायक मंदिर से चांदी की मुकुट चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय के ब्रह्मचारी बाबा मठिया स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा से अज्ञात चोरों ने रविवार की रात चांदी की मुकुट की चोरी कर ली। इस मामले में मठिया के पुजारी महंत बालक दास महाराज महात्यागी ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी गई मुकुट का वजन 500 ग्राम है जिसकी कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है।घटना के संबंध में पुजारी महंत बालक दास महाराज महात्यागी ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति रविवार की रात में सिद्धि विनायक मंदिर में स्थापित भगवान गणेश को भोग लगा कर मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया था।

सोमवार की सुबह जब मंदिर की साफ-सफाई करने आया तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में पुजारी ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी नहीं हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026