परवेज अख्तर/सिवान: सिवान मंडल कारा के गेट समीप सोमवार की शाम करीब आधा दर्जन किन्नरों ने हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम व मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल-बल के साथ पहुंच कर मामले को शांत कराया। इस दौरान किन्नरों ने एक सिपाही पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस संबंध में किन्नर अनारकली ने बताया कि उसने भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हुलेसरा निवासी जयप्रकाश प्रसाद से शादी की थी। शादी के बाद जयप्रकाश उससे रुपये की मांग करता था तो उसे देती थी।
उन दोनोंं ने मिलकर एक बच्चे को गोद भी लिया था। इसी बीच जयप्रकाश उसके कुछ रुपये लेकर फरार हो गया। कुछ दिनों बाद लौटकर आया और साथ में रहने लगा था। पुनः कुछ दिनों के बाद वह रुपये, बाइक और ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में मैंने प्राथमिकी कराई थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से दूर था।
सोमवार को वह बेल लेने के लिए कोर्ट परिसर में पहुंचा था। इसकी सूचना पाकर हम सभी भी न्यायालय परिसर में पहुंचे। इस दौरान उसका बेल खारिज कर दिया गया और उसे जेल भेज दिया गया। हमलोगों को यह आशंका थी कि उसे बेल देकर छोड़ दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…