गुठनी: दो बाइक संग बाइक चोर गिरफ्तार, चार अन्य भागने में सफल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव से गुठनी पुलिस ने दो बाइक के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि डरैला गांव के गोविंद राम के दरवाजे पर दो होंडा बाइक के साथ तीन चार युवक खड़े है और कुछ बातें कर रहे है.सूचना पाकर थानाध्यक्ष ने तुरंत मौके पर पहुच गये और एक युवक को पकड़ लिया.पुलिस को पहुचते देख मौके से तीन चार युवक भागने में सफल रहे जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तार युवक यूपी के बनकटा थानाक्षेत्र अंतर्गत बलुआ गांव निवासी रामएकबाल राजभर का पुत्र चंदन राज भर है तथा बरामद बाइक में एक ब्राउन कलर की होंडा शाइन तथा दूसरी काले  रंग की होंडा लिवो है.बरामद दोनो बाइक पर नम्बर प्लेट नही है.पुलिस के अनुसार दोनो बाइक चोरी की है जिसकी छानबीन की जा रही है.थानाध्यक्ष ने बताया गुठनी थानकाण्ड संख्या 141/21 धारा 401,411,413,414,468 तथा 34 भादवी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और चार अन्य अभ्युक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026