सिवान: पुलिस बन आम व्यवसायी से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर 60 हजार की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ के समीप दिनदहाड़े एक आम व्यवसाई से गन पॉइंट पर अपराधियों ने साठ हजार रुपये की लूट कर लिया. घटना उस वक्त हुई जब आम व्यवसाई मदारपुर से देवरिया आम की खरीदारी करने पिकअप से जा रहा था. घटना के संबंध में आम व्यवसाई लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी स्व. बालेश्वर शाह का पुत्र अशोक प्रसाद ने बताया कि वह आम का व्यवसाई है. आम की खरीदारी करने के लिए देवरिया जा रहा था. पी देवी मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि मेरे आगे एक पुलिस की वाहन चल रही थी. पुलिस वाहन कुछ दूर के बाद रुक गई और मैं आगे निकल गया. वहीं कुछ ही दूरी पर एक एक लंबा व्यक्ति कुर्ता पहने हुए आया और मेरे पिकअप के चालक शंकर से बोला कि चालक हो और मास्क नहीं लगाए हो. वाहन का कागजात लाइसेंस और मास्क लेकर नीचे उतरो.

वहीं चालक के बगल में बैठे आम व्यवसाई को बोला कि तुम्हारे पास जितने पैसे हैं, वह चालक को दे दो और चालक साहब के पास जाएगा, साहब बुला रहे हैं. इतने कहने के बाद पिकअप चालक बढ़ते हुए शहर के महावीर पथ तक पहुंच गया जहां उसने जबर्दस्ती वाहन को खड़ा कराया और जांच करने के बहाने से बोला कि मैं एक पुलिस ऑफिसर हूं और साहब आगे बैठे हुए हैं. पैसे और कागज लेकर के चलो. जिसके बाद आम व्यवसाई पिकअप में बैठ गया और चालक गाड़ी के कागजात लाइसेंस और रुपए लेकर साहब के पास जाने लगा. वह कुछ ही दूरी पर आया था तब तक बबुनिया मोड़ के समीप वह व्यक्ति चालक को गली में लेकर चला गया. जहां पहले से घात लगाए बैठे तीन से चार अन्य अपराधियों ने सर पर पिस्टल रख उससे 60 हजार की लूट कर ली. घटना के बाद इसकी सूचना उसने अपने रिश्तेदारों के दी और रिश्तेदार घटनास्थल पहुंच गए. रिश्तेदारों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी और पुलिस सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026