परवेज़ अख्तर/सिवान: जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के रूप में मनोनयन होने पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जदयू जिला कार्यालय में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह तथा संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने मुर्तुजा अली कैसर को शाल एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी प्रखंड अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं जिप अध्यक्ष संगीता यादव ने मुर्तजा अली को गुलदस्ता भेंट कर मुबारकबाद दिया।
अल्पसंख्यक आयोग के नव नियुक्त सदस्य मुर्तुजा अली कैसर ने कहा कि वे अपने नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। मै अपने कर्तव्यों का निर्वाह ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक करूंगा। इस मौके पर इंद्रदेव सिंह पटेल, संदेश महतो, इकराम खान, निकेश चंद्र तिवारी, नंदलाल राम, सुनील कुमार गुप्ता समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…