गुठनी: राम मानव जीवन के मूलभूत सिद्धांत के साथ आज भी प्रेणाश्रोत: राजन जी

  • कथा के पहले दिन भगवान की कथा सुनकर लोग झूम उठे
  • कथा में भजन कीर्तन करके मौजूद लोगो को किया मंत्रमुग्ध

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के चुपचुपवा गांव में बुधवार को राम कथा वाचक राजन जी ने कथा के पहले दिन राम चरित्र पर चर्चा किया। उन्होंने कथा के पहले दिन आधुनिक समाज में बयाप्त कुरीतियों पर प्रहार किया। और कहा की रामराज्य में हर किसी को जीने, रहने, बोलने, शिक्षा ग्रहण करने, व्यापार करने का पूरा अधिकार था। उनके सम्पूर्ण जीवन में उनके प्रजा में सदैव खुशहाल थी। अपने कथा के माध्यम से कथावाचक राजन जी ने बताया की अगर मनुष्य अपने अंदर मौजूद लोभ, लालच, घृणा, अहंकार, कपट को त्याग कर दे।

तो आज के दौर में भी धरती पर रामराज दिखने लगेगा। कथावाचक राजन जी ने कहा की उन्होंने बनवास के कारणों का भी अपने पिता दशरथ से नहीं पूछा। और नहीं अपने दंड का वजह। इससे राम का व्यक्तित्व और कद बड़ा हो गया। क्यूंकि राम अगर वन को नही जाते तो वह कभी भी मर्यादा पुरुषोत्तम नही कहलाते। उनका वन जाना उनके जीवन का सुखद संयोग सबिता हुआ। कथा के माध्यम में भजन कीर्तन सुना कर लोगों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान मौजूद सैकड़ों लोगों ने भजन कीर्तन का कर झूम उठे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024