गुठनी: विशुन साहनी हत्याकांड में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के टड़वा खुर्द गांव के ताल के समीप पश्चिम टड़वा निवासी विशुन साहनी की हत्या 29 जून को कर दी गई थी। इस मामले में मृतक विशुन साहनी की पत्नी गुड्डी देवी ने शनिवार की शाम थाना में आवेदन देकर सात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कराई है। इसमें टड़वा निवासी सोनू सिंह, राजन सिंह, अमित सिंह, सुदामा सिंह, पंचा राय, पुष्पेंदु सिंह, सोनहुला निवासी मुन्ना सिंह को आरोपित किया गया है। आवेदन में मृत विशुन साहनी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि 28 जून को मेरे पति घर से बाहर गए थे।

जब वे देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर परिवार के सभी सदस्य चिंतित हो गए थे। तभी गुरुवार की सुबह उनका शव टड़वा गांव स्थित ताल के समीप मिला। गुड्डी देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के एक दिन पूर्व आरोपितों द्वारा उनके पति के साथ साथ गाली गलौज भी की गई थी। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024