हसनपुरा: न्याय के लिए भटक रही है विवाहिता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग निवासी एक विवाहिता पिछले चार पांच सालों से न्याय के लिए भटक रही है। बताया जाता है कि उसरी बुजुर्ग निवासी अजय शर्मा की पुत्री उमा देवी की शादी 11 जुलाई 2008 को उसरी खुर्द रौजा निवासी उमाशंकर शर्मा के पुत्र राजन शर्मा के साथ हुई थी। 2016 में उसका गवना हुआ था। गवना के बाद ससुराल में एक साल तक ठीक ठाक रही।

इसके बाद पति राजन शर्मा, सास, सुसर, देवर समेत अन्य सदस्य उससे दहेज में बाइक एवं 75 हजार रुपये अपने मायके से मांग कर लाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने पिता की गरीबी का हवाला दिया तो वे सभी उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित करने लगे तथा अंत में उसे घर से निकाल दिए। इसके बाद न्यायालय में मामला दर्ज कराया। न्यायालय द्वारा वारंट भी जारी हुआ लेकिन अभियुक्तों गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024