सिवान: मुजफ्फरपुर-अजमेर-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी का शुरू हुआ संचालन

परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में लगने वाले उर्स मेला के अवसर पर रेल यात्रियों व जनता की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09665/09666 अजमेर-मुजफ्फरपुर-अजमेर विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09665 अजमेर-मुजफ्फरपुर गुरुवार को तथा 09666 मुजफ्फरपुर-अजमेर 29 जनवरी यानी रविवार को एक फेरे में संचालित किया जाएगा। इस गाड़ी में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

बताया कि गाड़ी संख्या 09665 अजमेर-मुजफ्फरपुर गुरुवार काे अजमेर से रात नौ बजे प्रस्थान कर जयपुर, मथुरा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए दूसरे दिन रात 11 बजकर 10 मिनट पर सिवान पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 09666 मुजफ्फरपुर- अजमेर 29 जनवरी रविवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान कर हाजीपुर, छपरा होते हुए 11 बजकर 20 मिनट पर सिवान जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होते हुए दूसरे दिन मथुरा जंक्शन, जयपुर होते हुए दोपहर तीन बजे अजमेर पहुंचेगी। बताया कि इस विशेष गाड़ी में कुल 18 कोच लगे होंगे। इसमें दो कोच एसएलआर, दो साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच, 11 स्लीपर कोच, दो कोच थर्ड एसी, एक टू एसी कोच शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026