पटना: आर्थिक अपराध इकाई बिहार के भ्रष्ट अफसरों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।आज एक और भ्रष्ट सरकारी सेवक के ठिकानों पर EOU की रेड जारी है। बालू के अवैध खनन एवं गैर कानूनी व्यापार में पटना जिले के रानी तालाब थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में 29 मार्च को केस दर्ज किया। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर सुबह से ही भ्रष्ट तत्कालीन थानेदार सतीश कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विशेष टीम गोला रोड स्थित सैनिक कॉलोनी स्थित मकान एवं भोजपुर के कुल्हड़िया स्थित आवास की तलाशी ले रही है। प्राथमिकी के अनुसार तत्कालीन थानेदार ने अपने सेवाकाल में आय से 61.28% अधिक संपत्ति अर्जित की है।
बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई ने तत्कालीन थानाध्यक्ष रानी तालाब सतीश कुमार सिंह को बालू के अवैध खनन में संलिप्त बताया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई की थी। पिछले साल से ही वह भ्रष्ट अफसर सस्पेंड है। अब उसके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…