परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के समीप बुधवार की सुबह सड़क हादसे में मृतक की पहचान पुलिस ने कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के चुपचुपवा गांव निवासी दया शंकर मिश्र (55) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन गुमशुदगी की सूचना देने थाने आए थे। जहां पुलिस ने मृतक का हुलिया, उसका ड्रेस, उसका फोटो, घटना की जानकारी परिजनों की दी। जिसके बाद परिजनों ने शव को पहचान लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, सूचना मिलने के बाद परिजनों में मायूसी छा गई। परिजनों का कहना था कि सोशल मीडिया और पुलिस के बताने पर जाकर मौत की पुष्टि हुई। परिजनों ने ये नहीं बताया कि वह किस काम के लिए घर से निकले हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि अनियंत्रित कार की चपेट मे आने से उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को ग्रामीणों ने दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…