परवेज अख्तर/सिवान: सहायक सराय थाने के सहलौर बाजार से पुलिस ने रविवार की सुबह फंखे से लटकते अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया । मृतका इसी गांव के मुरारी चौबे सह आर्केस्ट्रा संचालक की पत्नी रिंकू कुमारी थी। पुलिस ने कागजी कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की अबतक छानबीन में मिली जानकारी के अनुसार मृतका की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और इसी कारण महिला द्वारा पंखे से लटककर आत्महत्या करने की बात उजागर हुई है। पुलिस घटना से संबंधित तमाम पहलूओं पर बारीकी से जांच – पड़ताल में जुटी है। फिलहाल यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…