सिवान: औचक निरीक्षण करने जंक्शन पहुंची विजलेंस की टीम

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय जंक्शन पर रविवार को विजलेंस की टीम औचक निरीक्षण में पहुंची। टीम के पहुंचने की खबर पाकर हड़कंप मच गया और सभी चौकन्ना हो गए। बताया गया कि विजलेंस टीम की औचक जांच के दौरान कई खामियां निकलकर सामने आयी है। सबसे पहले टीम यूटीएस कांउटर पर पर पहुंची और रुपयों की मिलान में जुट गयी। इस दौरान 25 रुपये अधिक मिलने की बात बतायी गयी।

वहीं , दूसरी तरफ टीटीई ऑफिस का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान दूसरे के नाम पर दूसरा कर्मी ड्यूटी पर तैनात दिखा। बताया गया कि रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर तैनात कर्मी ने अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने की बात बताकर दूसरे कर्मी को अपनी जगह ड्यूटी पर लगाया था। तबीयत खराब होने और दूसरे कर्मी को ड्यूटी पर लगाने की खबर वरीय पदाधिकारियों को भी नहीं दी गयी थी। लिहाजा दोषी दोनों कमिर्यों पर कार्रवाई की बात बतायी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024