Categories: हाजीपुर

हाजीपुर: सड़क की बदहाली के विरोध में दो दिवसीय धरना शुरू

हाजीपुर: महुआ बाजार के बच्चन शर्मा स्मारक से गोला रोड होते हुए अनुमंडल अस्पताल और प्रेमराज से गोरौल चांदपुरा जाने वाली सड़क की बदहाली के विरोध में जनप्रतिनिधियों का दो दिवसीय धरना गुरुवार को शुरू हुआ। यह धरना कार्यक्रम उक्त मार्ग के बिशुनपुर मधौल पंचायत अंतर्गत नारंगी सरसिकन शिव मंदिर के पास शुरू किया गया है। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। यह धरना बीच सड़क पर स्टेज और तंबू तान कर दी जा रही है।

अध्यक्षता बिशुनपुर मधौल पंचायत के मुखिया बालेश्वर साह द्वारा की जा रही है। जिसमें जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 के पार्षद अशोक कुमार अकेला का संचालन में सरपंच लक्ष्मण पंडित, उप सरपंच रामेश्वर राय, पंचायत समिति सदस्य फुलदेव राय, अजरा खातून, उप मुखिया मो खुर्शीद, वार्ड सदस्य नारद पासवान, गया प्रसाद राम, राजकुमार पासवान, बिरजू कुमार शर्मा, अरुण शाह, संतोष कुमार, समाजसेवी बालेश्वर राम, सुनील पासवान, राजेश्वर प्रसाद सिंह भरना सभा में बैठे हैं लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग की बदहाली से सब उब चुके हैं। इस सड़क का टेंडर 8 माह पूर्व हो गया लेकिन इसे बनाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरइओ का यह सड़क इस समय जानलेवा बन कर रह गयी है। सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क कहना मुश्किल हो रहा है।

सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर जाने तलाब जैसा दिख रहा है। इस मार्ग से न तो कोई गाड़ियां चलती है नहीं बैलगाड़ी। ट्रेक्टर को भी चलने में दिक्कत होती है। इस मार्ग से जो कोई जाते हैं वह दुर्घटनाग्रस्त होकर हाथ पैर तुरवा लेते हैं। मुखिया बालेश्वर साह और पार्षद अशोक कुमार अकेला ने सड़क की बदहाली पर आक्रोश जताते हुए विभाग को इसका दोषी बताया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा सड़क बदहाली की दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क बदहाल होने के कारण अस्पताल जाने में बीमारियों को दिक्कत होती है और ना ही कोई डॉक्टर आना चाहता है। यहा धरना शुक्रवार को भी चलेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026