रंजेश कुमार झा/हाजीपुर: जिले के महनार थाना क्षेत्र के बाजार स्थित गंगा रोड में एक चार्जशीट पर हस्ताक्षर करवाने गयी महिला थाना हाजीपुर के एस आई सरिता चौधरी को वैशाली एसपी मनीष कुमार ने तत्काल सस्पेंड कर दिया है।ज्ञात हो कि एक वीडियो महनार बाजार से वायरल हुआ था।जिसमें सरिता चौधरी चहलकदमी करती दिखाई दे रही थी और जिसके साथ गाड़ी से गयी थी वो गाड़ी वाला दुकान में घुसते नजर आ रहा था।
सरिता चौधरी पर दुकानदारों से पैसा लेने का आरोप लगा है।महनार थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने इस मामले को संदेहास्पद बताया था।साथ हीं एसपी वैशाली ने संज्ञान में लेते हुए महिला एस आई को सस्पेंड कर दिया है।इस मामले में महिला थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने बताया कि महिला एस आई को सस्पेंड किया गया गया है और उसका लेटर भी थाने में आ चुका है।ये नहीं बताया गया कि कब तक के लिए सस्पेंड किया गया है।बस इतना बताया गया कि फिलहाल सरिता चौधरी पुलिस लाईन हाजीपुर में सेवा देंगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…