हाजीपुर: रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत के परोहा गांव में बुधवार की सुबह गंगा नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।यह घटना उस समय हुई जब वह शौच करने के बाद पानी छूने और हाथ धोने के लिए गंगा नदी के किनारे गया। उसी दौरान पैर फिसलने के बाद वह पानी में चला गया और डूब गया। युवक का शव अभी नहीं मिल पाया है। शव कीखोज जारी है ।
मृतक सरोज कुमार परोहा गांव निवासी भुल्लू दास का पुत्र था। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया एवं घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। घटना के बाद युवक के घरवालों का रो -रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे जहांगीरपुर पंचायत निवासी समाजसेवी अर्जुन कुमार ने घटना की जानकारी के लिए राघोपुर बीडीओ एवं सीओ को फोन किया लेकिन बीडीओ ने फोन रिसीव नहीं किया ।
घटना के संबंध में युवक के घर वालों ने बताया कि बुधवार की सुबह शौच करने के बाद हाथ धोने के दौरान युवक गंगा नदी में डूब गया। सरकारी स्तर पर एसडीआरएफ की टीम नहीं भेजी गई जिसके कारण निजी नाव को किराए पर लेकर गंगा नदी में युवक की खोजबीन की जा रही है । देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…