Maharajganj News

मारपीट में आधा दर्जन घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव में रविवार की देर संध्या भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तक्कीपुर निवासी रामानंद राम अपने घर की मरम्मत कर रहे थे, उसी बीच उनके पट्टीदार अनवत राम ने मरम्मत करने से मना किया। इस बात को ले दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष के रामानंद राम, इंदल राम, प्र्रीति कुमारी,उर्मिला देवी, गौतम राम, चंद्रावती देवी तथा दूसरे पक्ष के सुदामा कुंवर,अनवत राम, शीलाजीत राम, रंजीता कुमारी को जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज पीएचसी में हो रहा है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024