दरौंदा

दारौंदा के 91 भवनों के 191 बूथों पर होगा मतदान

परवेज़ अख्तर/सिवान:- विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के लिए तैयारी शुरू हो गई है। प्रखंड के 91 भवनों में 191 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इसमें 127 मतदान केंद्र एवं 64 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दारौंदा प्रखंड के जलालपुर में एक भवन के अंतर्गत सबसे अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें छह मतदान केंद्र शामिल हैं। बालबगरा एवं रामगढ़ा पंचायत के बनाए गए मतदान केंद्र पर एक भवन में पांच-पांच बूथ बनाए गए हैं।

प्रखंड के करसौत, रमसापुर,कौथुआ सारंगपुर एवं रुकुंदीपुर पंचायतों में एक भवन में चार मतदान केंद्रों वाले बूथ हैं। एक भवन में तीन बूूथों वाले पांच भवन हैं। एक भवन में दो बूूथों वाले की संख्या 53 है, जबकि एक भवन पर एक ही बूथ की संख्या 22 है। इस तरह 91 भवनों में 191 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं शौचालय, पेयजल, रैंप, बिजली, साफ सफाई आदि के लिए सेक्टर पदाधिकारियों, समन्वयक, विद्यालय के प्रधानाध्यापकों आदि को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न बूथों पर बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण कर बीएलओ एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026