परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के माहपुर में शनिवार को करीब 11 बजे एक अनियंत्रित टेंपो के पलट जाने से उस पर सवार आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। घायल सभी महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है। बताया जाता है कि महिलाएं वृंदावन, मथुरा, अयोध्या, वैष्णो देवी तीर्थ कर टेंपो से अपने घर पपौर लौट रही थीं। इसी क्रम में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। घटनास्थल के पास दुकानदारों ने महिलाओं को सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल में पपौर निवासी अक्षयवर तिवारी की पत्नी शोभा देवी, ज्ञांति कुंवर, विद्या कुंवर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसमें विद्या कुंवर की स्थिति गंभीर बताई जाती है। वहीं अन्य महिलाओं के कम चोट होने के कारण इलाज करा घर चली गईं। घटना के बाद टेंपो चालक भागने में सफल रहा। टेंपो सिवान के अशद की कुरैशी की बताई जाती है। सराय ओपी अवर निरीक्षक प्रमोद तिवारी ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…