परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दुदहा गांव के पास पावरग्रिड वाले रास्ते में एक पुलिया के किनारे सोमवार की सुबह में एक युवती का अधजला शव बरामद किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं दूसरे जगह से लाकर यहां पर युवती के शव को जलाने का प्रयास किया गया है, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मौके से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय में उधर के कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे, इसी बीच पुलिया के बगल में कोई संदिग्ध चीज दिखा। पास जाकर देखा गया तो जूट वाले बोरे में किसी युवती का शव भरकर रखा गया है।
यहीं पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई है। चुकी जले हुए बोरे के किनारे से युवती का पैर दिख रहा था। पास में ही एक 500 एमएल बोतल मौजूद था। पूरी तरह से यह संतुष्ट हो जाने के बाद कि बोरे में किसी युवती का ही शव है, टहल रहे लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पहले से पहुंचे लोगों से शव की पहचान करने को बोली। लेकिन, किसी के द्वारा शव की पहचान नहीं की जा सकी। पुलिस ने कहा कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कहीं से लाकर युवती को जलाने का प्रयास किया गया है। क्योंकि युवती के चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती का उम्र 20 वर्ष से कम ही होगा। इधर, इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें लोग कर रहे हैं।
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
एसपी अभिनव कुमार ने कहा कि शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को भेजा गया है। ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद कहीं से लाकर यहां जलाया गया है। जांच हो रही है, जानकारी मिलने पर आपसे अपडेट किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…