परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के धुम नगर में बुधवार को मकान निर्माण कार्य में लगे 18 वर्षीय मजदूर की हाई टेंशन तार के चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक सुखारी यादव का 18 वर्षीय पुत्र कुंदन यादव है. मृतक, भरत राजभर के नये मकान में मजदूरी कर रहा था. तभी कच्चा बांस लेकर भाड़ा बांधने के दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के हाई टेंशन तार के संपकर् में आ गया. जिससे घटनास्थल पर ही झुलस कर मौत हो गयी. घटना तकरीबन 11 बजे की बतायी जा रही है. घटना के दौरान साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों के होश उड़ गये. डरे सहमे इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी.
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. चीख चीत्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया. वहीं इसकी सूचना थाना को दिया गया. सूचना मिलते ही थाने के प्रशिक्षु दरोगा राहुल सिन्हा घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ली. वहीं पीड़ित परिजन इस घटना को ले मुआवजे की मांग की है. मृतक गांव पर ही रहकर मजदूरी का काम कर रहा था. मृतक दो भाई एक बहन में बड़ा था. छोटा भाई विसु कुमार, बहन सरिता कुमारी, मां छठी देवी का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…