परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के माधोपुर पंचायत के चांदपुर गांव निवासी शिक्षक राज कुमार का बुधवार की सुबह हृदयगति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.परिजनों के चीत्कार से माहौल को गमगीन बना दिया.मृतक के पत्नी और बच्चों के रो–रोकर बुरा हाल है. मृत शिक्षक प्रखंड के बलिया पट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पद स्थापित थे. निधन की खबर सुनते ही मध्य विद्यालय गौर के प्रधानाध्यापक आख़िलानन्द पांडेय शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षक स्व.राज कुमार बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी थे.
उनके आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है और शिक्षक समाज स्तब्द्ध है.उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिए. साथ ही आर्थिक सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया. मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्री है. संवेदना प्रकट करने वालो में पूर्व मुखिया मनोज कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक नेता सनोज कुमार, रामपति साह, ललन मांझी, हरेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, रंजन कुमार, जयशंकर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद यादव, महमद मुस्तफा आदि शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…