Categories: हसनपुरा

हसनपुरा: ध्वस्त पुलिया से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

लहेजी व अरजल में ध्वस्त हुआ है पुलिया

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के लहेजी नहर स्थित ध्वस्त पुलिया को ले स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने बताया कि यह हसनपुरा से लहेजी जाने वाली मुख्य सड़क पर लहेजी समीप पुलिया है जो कि बिते एक वर्ष से पुलिया ध्वस्त हो जाने से छोटे बड़े वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है. वहीं अरजल स्थित नहर पर पुलिया ध्वस्त हुआ है. इन टूटे पुलिया पर कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है. ग्रामीणों द्वारा कई बार गंडक विभाग को सूचित करने के बाद भी यह पुल नही बनाया गया. जिसके चलते विभाग के प्रति असंतोष जाहिर किया. केवल सड़क के किनारे पुल क्षतिग्रस्त का नोटिस बोर्ड लगाकर छोड़ दिया गया है. इस संदर्भ में ग्रामीणों ने एक प्रति जिला पदाधिकारी, बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री को दिया गया है.विरोद प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुमार तिवारी, शारदा शंकर शर्मा, विकास कुमार, शिवकिशोर साह, शंकर चौधरी, राम औतार, संजय मिश्रा, मिथुन साह, तारकेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र राम, कयूम खान, मेहंदी हुसैन, बाबुद्दीन, मेराज हुसैन, सुरेश साह, नित्यानंद खरवार, अशोक साह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026