परवेज़ अख्तर/सिवान: बिजली कार्यालय में विद्युत विपत्र जमा करने के लिए रविवार को काउंटर खुला रहेगा. इस बात की जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता शिवम् कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सरकारी एवं अन्य विभागों में कार्यरत उपभोक्ता समान्य दिनों में अपना बिजली बिल जमा नहीं कर पाते है. इसके लिए उन्हे विभाग से एक दिन का अवकाश लेना पड़ता है.नतीजतन, बिजली विभाग ऐसे उपभोक्ताओं का खास ख्याल रखते हुए रविवार को भी काउंटर खोलने का निर्णय लिया है.उपभोक्ता अब अपना बिजली बिल छुट्टी के दिन बिना किसी परेशानी जमा कर सकते हैं.कार्यपालक अभियंता श्री कुमार ने छुट्टी के दिन समय पर काउंटर खोलने एवं उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया है. उन्होने कहा कि इस मे किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.श्री कुमार ने हमारे प्रतिनिधि से बताया कि खपत के हिसाब से राजस्व प्राप्त नहीं होता था . जिससे बिजली विभाग को यह निर्णय लेना पड़ा.हर एक उपभोक्ता अपना बिजली बिल समय से चूकता कर दें इस पर विभाग का पूरा फोकस कर रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…