हसनपुरा: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन-सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व थाने के सहुली टोला फलदूधिया गांव के समीप बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया. घायल बाइक चालक युवक एमएच नगर थाना के शेखपुरा निवासी साबिर अली का पुत्र बाबुद्दीन है. जिसका प्राथमिक उपचार हसनपुरा निजी क्लिनिक में कराने के पश्चात चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये सीवान रेफर कर दिया.

घटना के बारे में बताया जाता है कि बाबुद्दीन सीवान से अपनी बाइक से अपने घर शेखपुरा आ रहा था. तभी उक्त स्थल पर अज्ञात ट्रक चालक ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे बाबुद्दीन गंभीर रुप से घायल हो गये. वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सामाचार लिखे जाने तक घायल का क्षतिग्रस्त बाइक सड़क पर पड़ी थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026