गोपालगंज: कटेया-बनकटा मुख्य पथ पर बनकटा पुलिस चेकपोस्ट के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो को गम्भीर हालत में गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहटी गांव निवासी कमलदेव राम का 21 वर्षीय पुत्र अपने साथी के साथ बनकटा की तरफ जा रहा था।वहीं उत्तर प्रदेश की तरफ से कटेया नगर के रानीपुर निवासी विश्वामित्र यादव अपनी अपाची बाइक से कटेया की तरफ आ रहा था।
दोनों अपने बाइक लेकर जैसे ही कटेया-बनकटा मुख्य पथ पर बने बनकटा पुलिस चेकपोस्ट के पास पहुंचे, दोनों बाइक सवारों ने नियंत्रण खो दिया और बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस टक्कर में लोहटी निवासी निरंजन राम की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को राहगीरों द्वारा रेफरल अस्पताल कटेया पहुँचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…